जेड एफ एम का मदद का हाथ……
फूलपुर, आजमगढ़। जेड एफ एम सामाजिक संस्था के तरफ से चलाए जा रहे सामाजिक कार्य की कड़ी में एक गरीब व्यक्ति को साइकिल भेंट किया गया, गुरुवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल शशिचंद चौधरी,नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल के साथ संस्था के सदस्य रफीक फूलपुरी ने लोनियाडीह गांव के गरीब मजदूर नरेश को सायकल दिया ।
इस मौके पर कोतवाल ने कहा कि गरीबों के सहतार्थ होने वाले कार्य अति उत्तम होते हैं, दूसरे के दर्द को समझना ही समाजसेवा होता है। इस अवसर पर, मनोज गुप्ता, गुड्डू बरनवाल, शिवम् जायसवाल, चंदन गुप्ता, अशीष मधेशिया विनोद शर्मा सहित आदि लोग थे।
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 285








