फूलपुर: सरकारी योजनाओं के 62 लाभार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Share

क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुआ वितरण समारोह, सिविल जज ने बांटे स्वीकृति पत्र

फूलपुर (आजमगढ़): स्थानीय विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सभागार में बुधवार को दोपहर बाद एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए चयनित 62 पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ग्रामीण न्यायालय फूलपुर, हर्ष आनंद ने अपने हाथों से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों की भीड़ रही। मुख्य रूप से निम्नलिखित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया:

  • पेंशन: भोरमऊ की आझुल पत्नी रामफेर।

  • मुख्यमंत्री आवास: वैसाडीह की अन्नू सिंह पत्नी राजकुमार और महुवारा खुर्द की संगीता पत्नी घनश्याम।

  • सामुदायिक शौचालय (केयर टेकर): नोहरा की रेनू यादव पत्नी सत्यप्रकाश।

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सराबा निवासी सियाराम पुत्र मुनिराज।

  • रोजगार गारंटी योजना: अजय पुत्र ओमप्रकाश।

  • व्यक्तिगत शौचालय: अशोक यादव पुत्र जग्गू।

विधिक जागरूकता पर जोर

प्रमाण पत्र वितरण के दौरान सिविल जज हर्ष आनंद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने लाभार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। खंड विकास अधिकारी इशरत रोमेल और तहसीलदार राजीव कुमार ने भी विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर सुधाकर यादव, रामनवल, महीप सिंह, समाज कल्याण विभाग से गौरव यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, एडीओ (आईएसबी) अनूप मौर्य, खंड प्रेरक ममता श्रीवास्तव और संदेश कुमार सहित ब्लॉक व तहसील प्रशासन के अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!