स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फूलपुर पुलिस की तत्परता: साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को वापस मिले ₹15,000

Share

आजमगढ़: जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर की साइबर हेल्पडेस्क ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति की पूरी धनराशि सुरक्षित वापस करा दी है।

निवासी वारी, थाना फूलपुर के बृजभान पुत्र रामसरन के साथ बीते 15 मार्च 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने मित्र बनकर स्कैनर के माध्यम से धोखाधड़ी की थी। शातिर अपराधी ने पीड़ित के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹15,000 की अवैध निकासी कर ली थी। पीड़ित ने सजगता दिखाते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही थाना फूलपुर की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर धोखाधड़ी की गई राशि को ट्रैक किया और आरोपी के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ₹15,000 को तत्काल होल्ड करा दिया। इसके पश्चात, माननीय न्यायालय से आवश्यक विधिक आदेश प्राप्त कर बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!