22 फरवरी को आयोजित होगा मेगा शिविर, पात्रों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Share

कानूनी अधिकारों की अलख जगाएगा प्रचार वाहन, जनपद न्यायाधीश ने दी हरी झंडी

आजमगढ़। आम जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर से एक विशेष प्रचार वाहन रवाना किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश पाण्डेय के दिशा-निर्देशों पर इस वाहन को सचिव श्रीमती नितिका राजन ने रवाना किया।

सचिव श्रीमती नितिका राजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त यह बहुउपयोगी वाहन जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को लोक अदालत, मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सेवा और नालसा (NALSA) हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

मेगा शिविर का होगा आयोजन

सचिव ने जानकारी दी कि यह वाहन विशेष रूप से 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले ‘वृहद मेगा शिविर’ के लिए जागरूकता फैलाएगा। इस शिविर में पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।

अपील: प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु संबंधित विभागों में अपना प्रार्थना पत्र जमा करें और 22 फरवरी को आयोजित शिविर में भारी संख्या में पहुँचकर लाभ उठाएं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!