होली पर मिलावटखोरों पर नकेल: 25 किलो खराब पनीर नष्ट, 371 किलो कचरी जब्त

Share

आजमगढ़ : होली पर्व को लेकर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी और आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुशील कुमार मिश्र के नेतृत्व में सचल दल ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी की। इस दौरान बेलईसा में 25 किलोग्राम संदूषित पनीर (कीमत ₹7,500) को मौके पर नष्ट कराया गया, वहीं चक्रपानपुर से 371 किलोग्राम संदिग्ध रंगीन कचरी (कीमत ₹22,260) जब्त की गई।

टीम ने सरदहा, जीयनपुर, बनकट और इटौरा मोड़ जैसे क्षेत्रों से सरसों तेल, घी, खोया, पनीर और छेना रसगुल्ला के कुल 11 नमूने संग्रहित कर राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं। कार्यवाही के दौरान दो दुकानदारों को सुधार नोटिस भी जारी किया गया। सहायक आयुक्त सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि यह अभियान होली तक अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अत्यधिक रंगीन मिठाइयों से परहेज करें और पैक्ड सामान खरीदते समय ‘बेस्ट बिफोर’ व एक्सपायरी डेट अवश्य चेक करें। छापेमारी टीम में रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, संजय तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव सहित अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

karishma
Author: karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!