भिवंडी महाराष्ट्र । उत्तर यादव युवा संघ से जुड़कर पिछले दो दशक से समाज के लिए कार्य कर रहे युवा समाजसेवी रमेश यादव को भिवंडी पश्चिम विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है, रमेश यादव को भिवंडी पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए उत्तर यादव युवा संघ भिवंडी शहर जिला के अध्यक्ष रामदेव यादव ने कहा कि रमेश यादव पिछले बीस वर्षो से उत्तर यादव युवा संघ से जुड़कर समाज के लिए कार्य कर रहे है, समाजहित मे रमेश यादव द्वारा कार्य सराहनीय है, रामदेव यादव ने कहा कि रमेश यादव के सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हे विधानसभा पश्चिम की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, रामदेव यादव ने कहा कि रमेश यादव की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उत्तर यादव युवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत श्रीनाथ यादव, महासचिव विजय बहादुर लाल जी यादव, कोषाध्यक्ष राज बहादुर जगन्नाथ यादव, कार्य अध्यक्ष अशोक प्रेमनाथ यादव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम सजीवन यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय यादव ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामाशंकर यादव, सलाहकार शिव प्रसाद यादव, भिवंडी जिला कार्य अध्यक्ष वासुदेव रामदेव यादव सभी ने रमेश यादव जी को बधाई दी है ।
प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ, सुरेश यादव







