स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

जर्जर 33 केवी लाइन बदले जाने से फूलपुर व गद्दोपुर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

Share

फूलपुर, आजमगढ़। विद्युत विभाग द्वारा आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 132 केवी उपकेंद्र फूलपुर से 33 केवी उपकेंद्र फूलपुर तक जर्जर हो चुके 33 केवी विद्युत तार को बदलने का कार्य 24 जून से शुरू किया जाएगा। इसके चलते फूलपुर एवं गद्दोपुर फीडर की बिजली आपूर्ति आगामी तीन से चार दिनों तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी।

फूलपुर ग्रामीण 33/11 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुराने और जर्जर तारों को बदलकर नई लाइन स्थापित की जाएगी, जिससे विद्युत आपूर्ति अधिक सुरक्षित एवं सुचारु हो सकेगी। कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित लाइन को बंद रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। विभाग ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

विद्युत विभाग के अनुसार यह कार्य क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा।

रिपोर्ट_आर पी सिंह 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!