स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

रोवर तकनीक से होगा सटीक भूमि सीमांकन, मापी में नहीं होगी त्रुटि

Share

फूलपुर तहसील में आधुनिक GNSS रोवर मशीन का प्रदर्शन, किसानों और आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

फूलपुर (आजमगढ़)। भूमि सीमांकन को अधिक सटीक, पारदर्शी और विवादरहित बनाने की दिशा में राजस्व विभाग ने आधुनिक तकनीक का प्रयोग शुरू कर दिया है। शनिवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सुदनीपुर में अत्याधुनिक रोवर (GNSS) मशीन के माध्यम से भूमि सीमांकन एवं पैमाइश का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार राजाराम ने की।

प्रदर्शन के दौरान राजस्व अधिकारियों और लेखपालों को रोवर मशीन के संचालन तथा सटीक पैमाइश की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक वासुदेव यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा लेखपाल वीरेंद्र गौतम, अश्वनी सिंह, सोनू गिरी, निर्मल कुमार और प्रदीप सोनी मौजूद रहे।

नायब तहसीलदार राजाराम ने बताया कि रोवर (GNSS) तकनीक से भूमि की पैमाइश में त्रुटि की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है। किसी भी भूमि का सीमांकन बार-बार किए जाने पर भी दूरी और सीमाओं में कोई अंतर नहीं आता, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनती है।

उन्होंने कहा कि नई तकनीक के उपयोग से भूमि सीमांकन से जुड़े विवादों में कमी आएगी तथा राजस्व विभाग शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर सकेगा। इससे किसानों और आम नागरिकों को अनावश्यक विवादों एवं परेशानियों से राहत मिलेगी।

राजस्व अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भूमि पैमाइश के कार्यों में आधुनिक रोवर तकनीक का अधिकाधिक उपयोग किया जाएगा, जिससे सीमांकन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं भरोसेमंद बनाया जा सके।

रिपोर्ट : आर.पी. सिंह

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!