स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फूलपुर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 मेडिकल स्टोरों से लिए गए पचीसियों दवाओं के सैंपल

Share

मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल, कुछ दुकानदार दुकान बंद कर हुए फरार

फूलपुर, आजमगढ़। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को फूलपुर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान 10 मेडिकल स्टोरों से पचीसियों दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अचानक हुई कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर गोरखपुर मंडल के सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप गुप्ता के निर्देशन में चार जनपदों के ड्रग इंस्पेक्टरों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम में गोरखपुर के सिद्धेश्वर शुक्ला, जौनपुर के रजत पांडेय, कुशीनगर के दीपक पांडेय तथा मऊ के आशुतोष चौबे सहित विभिन्न जनपदों के औषधि निरीक्षक शामिल रहे।

जांच टीम ने फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित मेडिकल स्टोरों सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न दवा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के भंडारण, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 10 मेडिकल स्टोरों से विभिन्न दवाओं के पचीसियों नमूने लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन मेडिकल स्टोरों के नमूने जांच में मानक के विपरीत, प्रतिबंधित अथवा गलत पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित मेडिकल स्टोरों का दवा बिक्री लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

ड्रग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!