स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कैफी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी का शानदार प्रदर्शन

Share

चार स्वर्ण व चार कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया आजमगढ़ का मान, अकादमी में जश्न का माहौल

फूलपुर (आजमगढ़)। उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में कैफी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी, मिजवां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीतकर जनपद आजमगढ़ का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम स्थित न्यू इंडोर हॉल में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 42वीं सब-जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर एवं 43वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में प्राची यादव, प्रियांशी यादव, चांदनी और अंशिका गौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं आंशी यादव, जानवी यादव, खुशी यादव और साक्षी यादव ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम और प्रशिक्षक कोच संजय पाल के कुशल मार्गदर्शन को दिया गया। विजयी खिलाड़ियों का अकादमी पहुंचने पर स्वागत किया गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के डिप्टी मैनेजर मनोज कुमार प्रजापति ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं कोच को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से मिजवां एवं आजमगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!