स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

राजस्व वसूली में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, नायब तहसीलदार समेत संग्रह कर्मियों से SDM ने मांगा जवाब

Share

फूलपुर, आजमगढ़। तहसील फूलपुर में राजस्व वसूली कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उप जिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने नायब तहसीलदारों सहित संबंधित संग्रह कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यालय जिलाधिकारी आजमगढ़ के पत्र संख्या 110(3)/संग्रह दिनांक 13 मई 2026 के अनुसार अप्रैल 2026 तक विभिन्न मदों में वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई। समीक्षा में विद्युत देय में 25.73 लाख रुपये, मोटर देय में 2.27 लाख रुपये तथा रॉयल्टी देय में 1.09 लाख रुपये की वसूली गत वर्ष की तुलना में कम दर्ज की गई है।

इसके अलावा भू-राजस्व, स्टाम्प, राज्य कर एवं रॉयल्टी कर की वसूली भी निर्धारित मानकों से नीचे पाई गई। वहीं मोटर एवं आबकारी देय में कोई वसूली न होने पर प्रशासन ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की है।

एसडीएम ने नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि राजस्व वसूली शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसके बावजूद संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं। कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने तथा मई माह में वसूली प्रगति में सुधार न होने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!