स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

अवैध मिट्टी परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, डंपर सीज

Share

फूलपुर में अवैध खनन पर शिकंजा, डंपर जब्त

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश पर अवैध मिट्टी परिवहन करते हुए एक डंपर को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को ग्राम उदपुर परगना माहुल क्षेत्र में अवैध मिट्टी परिवहन की शिकायत मिली थी। मौके पर जांच के दौरान एक डंपर वाहन संख्या यूपी 50 एफटी 9091 अवैध मिट्टी ले जाते हुए पाया गया। जांच के दौरान चालक से खनन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद प्रशासन ने डंपर को कब्जे में लेकर स्थानीय थाना फूलपुर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। वाहन स्वामी का नाम ज्ञान बहादुर यादव बताया गया है।

उप जिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में खनिज परिहार नियमावली 2021 के तहत रायल्टी और अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की गई है। वहीं थाना फूलपुर पुलिस को वाहन को अग्रिम आदेश तक अभिरक्षा में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!