स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

मेजवा की बेटी श्वेता ने झॉलीवुड में मचाई धूम, फिल्म ‘सेरेंग’ में निभाई दमदार भूमिका

Share

मुंबई से थिएटर की पढ़ाई कर अभिनय की दुनिया में बनाई पहचान

मुंबई/आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवा गांव की रहने वाली श्वेता प्रजापति ने झॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में रिलीज हुई झॉलीवुड फिल्म ‘सेरेंग’ में श्वेता प्रजापति ने “माधिन मुंडा” का मुख्य किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म शुक्रवार को श्रेया इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन व अन्य बैनरों के सहयोग से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जहां पहले ही शो में दर्शकों ने फिल्म और कलाकारों को भरपूर प्यार दिया।

श्वेता प्रजापति पिता राजेंद्र प्रजापति एवं माता शीला देवी की पुत्री हैं।  श्वेता (25 वर्षीय) तीन भाई-बहनों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कैफ़ी आज़मी गर्ल्स इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट तक पूरी की। इसके बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी के सहयोग से उनका दाखिला महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में कराया गया, जहां से उन्होंने थिएटर में ग्रेजुएशन किया।

वर्ष 2022 में श्वेता मुंबई पहुंचीं और तब से लगातार फिल्मों और अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। श्वेता का कहना है कि वह बचपन से जो सपना देखती थीं, आज उसी राह पर आगे बढ़ रही हैं। उनका लक्ष्य बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम कर अपने गांव और जिले का नाम देश-दुनिया में रोशन करना है।

फिल्म ‘सेरेंग’ का निर्देशन एनपीके पुरुषोत्तम ने किया है, जबकि कहानी जमशेदपुर के कथाकार जयनंदन ने लिखी है। निर्माता आकाश यादव, रौनन रॉबर्ट कुमार एवं एनपीके पुरुषोत्तम हैं। फिल्म में गीत मैकल टोप्पनो और संगीत रौशन ओरिया ने दिया है।

फिल्म में विवेक नायक ने सिराज अंसारी, श्वेता प्रजापति ने माधिन, जबकि नितेश कच्छप ने नक्सली की भूमिका निभाई है। इसके अलावा काजल मुंडू, पंकज सिन्हा, सलीब समीर मिंज, सलोमी तिर्की, इम्तियाज अली, सुशीला लकड़, जितेंद्र वाडेरकर और दीपक चौधरी समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।

फिल्म ‘सेरेंग’ का अर्थ “गीत” होता है। इसमें मुंडारी और नागपुरी भाषा के कुल आठ गीत शामिल किए गए हैं।

फिल्म की कहानी सिमडेगा जिले के बेरोजगार युवक संदीप मुंडा के संघर्ष पर आधारित है। गांव में अवैध बालू तस्करी, राजनीति, आदिवासी समाज की समस्याएं और नक्सलवाद जैसे मुद्दों को फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!