तीन थानों की घटनाओं का खुलासा
गिरोह की गिरफ्तारी से आजमगढ़ के फूलपुर, गम्भीरपुर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की कई वारदातों का अनावरण हुआ है। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले ऑटो में बैठ जाता था और मौका पाकर सवारी महिलाओं के पर्स से जेवर और नगदी पार कर देता था। हाल ही में 10 मई को अंबारी से पलिया जा रही एक महिला का पर्स इन महिलाओं ने चोरी किया था, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
मकसुदिया शिव मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह फूलपुर के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र कुमार ने टीम के साथ रविवार शाम करीब 06:13 बजे मकसुदिया शिव मंदिर के पास से घेराबंदी कर दो महिलाओं को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के पीली धातु का लॉकेट और नाक की कील, एक जोड़ी झुमका (पीली धातु), एक जोड़ी पायल और 13 नग बिछिया (सफेद धातु), कुल 2900 रुपये नगद सामान बरामद किए हैं







