स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फूलपुर: अवैध मिट्टी खनन पर चला प्रशासन का डंडा, दो ट्रैक्टर सीज

Share

अंबारी (आजमगढ़): शासन के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील क्षेत्र के चकअमनाबाद में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया गया है

बिना अनुमति हो रही थी खुदाई

जानकारी के अनुसार, उपजिलाधिकारी (SDM) फूलपुर, अशोक कुमार को चकअमनाबाद में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर जब राजस्व टीम ने मौके पर जांच की, तो गाटा संख्या 20 की भूमि पर अवैध खनन पाया गया। जांच में सामने आया कि करीब 14 मीटर लंबाई, 5 मीटर चौड़ाई और 0.75 मीटर गहराई तक मिट्टी खोदी जा चुकी थी। कुल मिलाकर 52 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया था।

अंबारी चौकी में ट्रैक्टर सीज

कार्रवाई के दौरान मिट्टी ढो रहे दो ट्रैक्टरों को रोका गया। मौके पर मौजूद चालक खनन से संबंधित कोई भी वैध पट्टा या अनुमति पत्र (परमिट) नहीं दिखा सके। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अंबारी पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया है।

एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट खनिज विभाग को भेज दी गई है। खनिज परिहार नियमावली 2021 के तहत अवैध खनन पर रॉयल्टी और अर्थदंड (जुर्माना) लगाने की संस्तुति की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट_आर पी सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!