27 माह में पुलिस ने बरामद किए 10 करोड़ से अधिक की कीमत के 4172 मोबाइल फोन
आजमगढ़: जनपद पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत माह अप्रैल 2026 में कुल 352 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 88 लाख रुपये है।
रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ वितरण
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन में बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ कीमती फोन दोबारा पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने आजमगढ़ पुलिस का आभार प्रकट किया।
अब तक की उपलब्धियां: एक नजर में
-
कुल बरामदगी (27 माह): फरवरी 2024 से अब तक कुल 4172 मोबाइल (कीमत ₹10.28 करोड़) बरामद।
-
वर्ष 2026 की सफलता: इस वर्ष अब तक 959 मोबाइल (कीमत ₹2.39 करोड़) स्वामियों को सौंपे गए।
-
थानावार प्रदर्शन: महराजगंज पुलिस 45 मोबाइल बरामद कर सबसे आगे रही, जबकि मुबारकपुर ने 34 और रौनापार ने 26 मोबाइल बरामद किए।
सीईआईआर पोर्टल बना वरदान
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि नागरिक अपने गुमशुदा फोन की शिकायत CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। सीसीटीएनएस प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप इतनी बड़ी संख्या में फोन बरामद हो रहे हैं।








