मकान का काम देखने जा रहे युवक पर हमला: बीच रास्ते में रोककर आरोपियों ने बरसाए चाकू।…… देखें वीडियो
फूलपुर (आजमगढ़): फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबराह गांव में एक सिरफिरे आशिक द्वारा विवाहिता के पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने रास्ते में घेरकर युवक के पेट और बांह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।
पत्नी का आरोप- शादी से पहले कर रहा था परेशान
पत्नी शिवांगी ने बताया की आरोपी उसे शादी से पहले से ही प्रताड़ित कर रहा था। वह अक्सर रास्ता रोककर बात करने का दबाव बनाता और अपना मोबाइल नंबर देने की कोशिश करता था। युवती ने बताया कि वह अपने पति से प्रेम करती है, जिनसे 7 माह पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन आरोपी की सनक कम नहीं हुई।
रास्ते में घेरकर किया हमला
घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है। प्रार्थी राजेश का पुत्र रुस्तम उर्फ धर्मेंद्र जब अपने बन रहे मकान का कार्य देखने जा रहा था, तभी रास्ते में गागू और उसके साथी सत्यम ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने ऋषभ पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को लहूलुहान देख हमलावर उसे मृत समझकर मौके से भाग निकले। परिजनों ने घायल को तत्काल फूलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
#फूलपुर के गोबराह में शादी के 7 माह बाद सिरफिरे आशिक ने अपने साथी संग मिलकर युवक ऋषभ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार।
पत्नी का आरोप- शादी से पहले भी आरोपी रास्ता रोककर देता था नंबर।
पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।#Azamgarh @Uppolice pic.twitter.com/6jBiT9Wtal
— Phoolpur Express (@Phoolpurexpress) May 4, 2026
पुलिस की कार्रवाई: एक हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
घटना के बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई है। देवेन्द्र प्रताप सिंह कोतवाल (फूलपुर) ने बतया कि “मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ और अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








