मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर किया स्टॉलों का उद्घाटन, महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
फूलपुर एक्सप्रेस,
फूलपुर (आजमगढ़): महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के सरकारी प्रयास अब धरातल पर रंग लाते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत गांवों में गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अब न केवल स्वरोजगार से जुड़ रही हैं, बल्कि अपने परिवार के आर्थिक भरण-पोषण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आजमगढ़ के निर्देशानुसार, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में:
-
ग्राम पंचायत बखरा: ‘शौर्य आजीविका स्वयं सहायता समूह’ की सदस्य शशिकला को 32 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिससे उन्होंने फास्ट फूड का ठेला शुरू किया।
-
पुष्पनगर: ‘बीआर अंबेडकर स्वयं सहायता समूह’ की विजय लक्ष्मी को भी 32 हजार रुपये की मदद मिली, जिससे उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया।
-
अहिरौला ब्लॉक: ‘महात्मा गांधी आजीविका समूह’ (गनडी) एवं ‘सुमंगलम समूह’ (दखिनगांव) की महिलाओं ने सहायता राशि से जूस कॉर्नर का संचालन शुरू किया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर इन महिलाओं ने तहसील परिसर में अपने-अपने ठेलों के साथ स्टॉल सजाए। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी ने दोपहर एक बजे तहसील पहुंचकर फीता काटकर इन स्टॉलों का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने महिलाओं के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और आने वाले समय में अधिक से अधिक महिलाओं को इस मिशन से जोड़ा जाएगा।
#फूलपुर: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं!
CDO आजमगढ़ ने फूलपुर तहसील में महिलाओं द्वारा शुरू किए गए फास्ट फूड और जूस कॉर्नर स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन किया। https://t.co/VwAm16ZTVd#Azamgarh pic.twitter.com/Ol4qfeJty3
— Phoolpur Express (@Phoolpurexpress) May 2, 2026
उद्घाटन के दौरान उपजिलाधिकारी (SDM) अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी (CO) किरण पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज के साथ ही उपायुक्त श्रम रोजगार राम उदरेज यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार डॉ. आराधना त्रिपाठी मौजूद रहीं। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद, गौरव कुमार, सौरभ, गोपाल सरीन, फातिमा और जिला व ब्लॉक मिशन प्रबंधक भी उपस्थित रहे।







