स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

आजमगढ़: SSP की बड़ी कार्यवाही, देवेंद्र प्रताप सिंह बने फूलपुर के नए थाना प्रभारी, 15 निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

Share

आजमगढ़ (ब्यूरो)। जनपद की कानून व्यवस्था को धार देने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले के 15 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा निजामाबाद थाना प्रभारी की रही, जिन पर पिछले दिनों एक कार्रवाई के दौरान दरवाजा तोड़ने के मामले में गाज गिरी है।

निजामाबाद प्रभारी अब मीडिया सेल में निजामाबाद थाने में छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने के विवाद में घिरे प्रभारी निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह सिधारी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद की कमान सौंपी गई है। वहीं, मीडिया सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों की नई तैनाती किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी ?

महाराजगंज, कंधरापुर और अन्य थानों में फेरबदल: कंधरापुर में तैनात अनुराग कुमार को महाराजगंज भेजा गया है, जबकि महाराजगंज से केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर की जिम्मेदारी दी गई है। बिलरियागंज के प्रभारी सुनील कुमार दुबे अब रौनापार थाने की कमान संभालेंगे। रौनापार से मंतोष सिंह को अहिरौला और अहिरौला से अमित कुमार मिश्रा को बिलरियागंज भेजा गया है।

सच्चिदानंद यादव भेजे गए पुलिस लाइन साइबर थाने के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को फूलपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, फूलपुर में तैनात रहे सच्चिदानंद यादव को पद से हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!