स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

नगर पंचायत फूलपुर की बदहाली पर सभासदों का हल्लाबोल, एसडीएम को सौंपा पत्र

Share

फूलपुर (आजमगढ़)। आदर्श नगर पंचायत फूलपुर में चरमराई व्यवस्थाओं और प्रशासनिक उदासीनता से क्षुब्ध सभासदों ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। नगर की बदहाली से नाराज सभासदों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी (एसडीओ) को प्रार्थना पत्र सौंपा और गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की। सभासदों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो वे नगरवासियों के साथ सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

सभासदों का आरोप है कि नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वार्डों में कचरे का अंबार लगा है, लेकिन नियमित उठाव नहीं हो रहा। भीषण गर्मी में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, विकास कार्यों की रफ्तार ठप पड़ी है और बोर्ड की बैठकें न होने से नई योजनाएं फाइलों में दबी हैं।

नगर में पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सभासदों ने कहा कि भीषण तपिश में भी कई स्थानों पर मोटर और हैंडपंप खराब पड़े हैं। सामुदायिक शौचालयों की स्थिति दयनीय है; वे टूट-फूट चुके हैं और चारों ओर गंदगी पसरी है। इसके साथ ही आवारा पशुओं के आतंक से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन नगर प्रशासन मौन साधे बैठा है।

सभासदों ने नगर अध्यक्ष और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डों में समस्याओं के समाधान को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

सभासदों ने उठाई आवाज

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अनवरी बेगम (वार्ड 10), रिजवान अहमद (वार्ड 9), मोहम्मद आबिद (वार्ड 5), इफ्तेखार अहमद (वार्ड 4) और मीरा देवी (वार्ड 7) शामिल रहीं। सभासदों ने साफ कहा कि यह अल्टीमेटम आखिरी है, इसके बाद सीधे आंदोलन होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!