स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

प्रशासक की जगह प्रधानों को ही मिले कमान, 30 को सीएम को भेजेंगे ज्ञापन

Share

आजमगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई द्वारा आगामी 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। संगठन की मांग है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद किसी सरकारी अधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने के बजाय, वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी दी जाए।

इस महत्वपूर्ण आंदोलन की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिले भर के ग्राम प्रधान और संगठन के पदाधिकारी कुंवर सिंह उद्यान में एकत्रित होंगे। यहां से सभी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का पत्र भेजेंगे।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगठन का तर्क है कि गांव के विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही सबसे बेहतर विकल्प हैं।

अमर सिंह चौहान ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानों और संगठन के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय से कुंवर सिंह उद्यान पहुंचें, ताकि पंचायतों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की जा सके।

रिपोर्ट _ आर पी सिंह 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!