स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

पंचायत चुनाव में देरी पर प्रधानों ने कार्यकाल विस्तार के लिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Share

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा, प्रशासक नियुक्ति का विरोध

रिपोर्ट _आर पी सिंह 

फूलपुर (आजमगढ़)। त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल की समाप्ति निकट आते ही क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की धड़कनें तेज हो गई हैं। चुनाव में संभावित देरी को देखते हुए प्रधानों ने एकजुट होकर हुंकार भरी है। प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रधानों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सौंपकर चुनाव तक कार्यकाल बढ़ाने की पुरजोर मांग की।

अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल आगामी 25 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। प्रधानों का कहना है कि वर्तमान हालातों और चुनाव तैयारियों की धीमी गति को देखते हुए यह तय लग रहा है कि समय से मतदान संपन्न नहीं हो पाएगा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रधानों ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की संभावना है। प्रधानों के अनुसार, प्रशासक की नियुक्ति जनहित में नहीं है, क्योंकि इससे गांवों में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगे और आम जनता की सुनवाई नहीं होगी।

प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह आवश्यक है कि जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाते, तब तक निर्वाचित प्रतिनिधियों (वर्तमान प्रधानों) का कार्यकाल ही बढ़ाया जाए। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश सरकार को इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामअवध, सुनम, शिवकुमारी, विरेन्द्र यादव, केदार, विनीता, सुशीला, आसोमती, फूलपत्ती, मो. अंजर, बृजभान, चंद्रभान, अमर सिंह चौहान, राम अवतार, राहुल, राम सहाय चौहान, अरविंद राजभर समेत दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!