स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

जनगणना 2027: फूलपुर में 330 कर्मियों को दिया गया डिजिटल प्रशिक्षण

Share

दो केंद्रों पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण, एसडीएम ने परखीं तैयारियां

फूलपुर (आजमगढ़): भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के 330 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दो अलग-अलग केंद्रों पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा सघन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डिजिटल जनगणना और सटीक डेटा संकलन पर विशेष जोर रहा।

प्रशिक्षण के लिए दो शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया था। फरहान कॉन्वेंट स्कूल में तीन कक्षों के भीतर 138 कर्मचारियों को छह मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षित किया। वहीं, शबाना रोड स्थित एलपीजे इंटर कॉलेज में चार कक्षों में 192 कर्मियों को आठ मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना की बारीकियां सिखाई गईं।

मास्टर ट्रेनर जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में ‘मकान सूचीकरण’ (House Listing) और मकानों की गणना मुख्य बिंदु है। प्रशिक्षण में कर्मियों को नजरी नक्शा तैयार करने, भवन और मकान के अंतर को समझने और ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से जानकारी फीड करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

उपजिलाधिकारी (SDM) अशोक कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। इस दौरान नायब तहसीलदार राजाराम, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार सहित मास्टर ट्रेनर हरिश्चंद्र यादव, यशवंत यादव, अखिलेश प्रजापति, अखिलेश कुमार यादव, सैफुल्लाह, राम प्रताप प्रजापति और अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – आर पी सिंह 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!