स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Share

फूलपुर (आजमगढ़)। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी सलीम को मुठभेड़ जैसी घेराबंदी के बाद अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में गोवध और पशु क्रूरता जैसे आधा दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं।

किठावें नहर पुलिया के पास हुई गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार-सोमवार की दरमियानी रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर अपराधी सलीम किठावें नहर पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और रात करीब 12:17 बजे अभियुक्त सलीम (25 वर्ष) पुत्र इम्तियाज को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गैंग का सदस्य है जो गोवध जैसे अपराधों में संलिप्त है। उसने बताया कि गिरफ्तारी से बचने और लोगों को डराने के लिए वह हमेशा अवैध असलहा पास रखता था। बताते चलें कि जनवरी 2026 में जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर इसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस इसकी तलाश में थी।

सफलता प्राप्त करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द के साथ उपनिरीक्षक अजीज खान, हेड कांस्टेबल दीपक पाण्डेय, कांस्टेबल नीरज यादव, विनोद यादव और राजकुमार पटेल शामिल रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!