घर के दरवाजे पर सो रहे युवक की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

Share

हत्या का कारण ढूंढ रही पुलिस…….

फूलपुर एक्सप्रेस 

प्रयागराज। शहर के यमुनानगर के खीरी थाना क्षेत्र के जोरा गांव शनिवार भोर में घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे युवक की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई। चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जोरा गांव निवासी रजनीश (30) पुत्र पारस नाथ बिन्द अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे था। भोर में करीब चार बजे गांव के ही एक युवक नकुल बिंद ने फावड़े से उसके गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह मरणासन्न हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गांव के पास से ही धर दबोचा। चीख पुकार सुनकर परिजन उसे लेकर एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। फिलहाल घर के लोग हत्या के पीछे का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। रजनीश बिंद की पत्नी ममता नौ माह की गर्भवती है। घटना के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। रजनीश के दो बच्चे अंश एक वर्ष और मनोरमा तीन वर्ष है। ममता का कहना है कि पुलिस उसके पति का शव लेकर चली गई। परिवार के लोगों के आने का इंतजार भी नहीं किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!