सेवानिवृत सुपर वाइजर (आंगनवाड़ी) श्रीमती इंदु दुबे को दी गई भावुक विदाई, महिलाओं ने भावुक स्वर में गीत गाया.

Share

महिलाओं द्वारा गाया गया भावुक विदाई गीत……

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर,आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक सभागार में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सेवानिवृत सुपर वाइजर आंगनवाड़ी श्रीमती इंदु दुबे को विदाई दी गई। इस मौके पर महिलाओं ने भावुक स्वर में विदाई गीत प्रस्तुत किया। जिसे सुन लोग भाव विभोर हो गए। विदाई समारोह के दौरान इंदु दुबे के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने कहा कि कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यशैली का अन्य कर्मचारी अनुकरण करते हैं। इंदु दुबे अनुशासन के साथ लगातार कार्य करती रही हैं। उनकी कार्य के प्रति लगन और कर्मठता को प्रत्येक कर्मचारी को आत्मसात करना चाहिए। चेयर मैन ने उन्हें स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना के साथ विदाई दी । संचालन सुधीर रावत ने किया। इस मौके पर प्रमोद शंकर दुबे, दीपक, प्रियांसु, रश्मि, प्रियंका, सीमा यादव, ममता, रिजवान, सर्वेश, राजेंद्र प्रसाद, उमाशंकर , रविप्रकाश, श्यामलाल, सुधीर कुमार थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!