स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

नए यमुना पुल से युवती ने लगाई छलांग, पीएसी के जवानों ने बचाई जान!

Share

पुल से युवती अज्ञात कारणों से जान देने को कूदी थी…..

फूलपुर एक्सप्रेस 

प्रयागराज। नैनी के नए पुल से एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार शनिवार को दोपहर में पुल पर पहुंची युवती कुछ देर तक इधर उधर टहलने के बाद पुल से नीचे कूद गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। यमुना के किनारे तैनात बाढ़ राहत दल के पीएसी के जवानों ने पानी में कूदकर युवती को सकुशल बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का नाम रूबी निषाद बताया जा रहा है। उसने किस कारण से आत्मघाती कदम उठाया। इसका पता नहीं चल सका है। युवती नैनी के महेवा इलाके की बताई जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!