न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में डांडिया-गरबा की धूम, महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Share

डांडिया-गरबा उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फूलपुर (आजमगढ़)। नवरात्र के अवसर पर न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, फूलपुर में डांडिया-गरबा उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फूलपुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका प्रताप यादव की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिला सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

नवरात्र के भक्तिमय माहौल में विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर डांडिया और गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक गीतों और संगीत की धुन पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से गूंज उठा।

महिला सशक्तीकरण के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को समान अवसर देना, उनके अधिकारों का सम्मान करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने तथा जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

डांडिया-गरबा उत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस उत्सव ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने-समझने का अवसर प्रदान किया।

विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका प्रताप यादव की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय परंपराओं को संजोने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य अजीत कुमार कुशवाहा संजुक्ता सिंह शामल और दिलीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का कुशल संचालन किया

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!