अमित गुप्ता बने भारतीय तेली साहू समाज के वाराणसी जिला प्रभारी
वाराणसी : भारतीय तेली साहू समाज (रजि.) ने संगठन के विस्तार के क्रम में अमित गुप्ता को वाराणसी जिले का जिला प्रभारी मनोनीत किया है। विजयादशमी के पावन अवसर पर की गई इस नियुक्ति से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। संगठन ने अमित गुप्ता के प्रति विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि वह समाज को संगठित करने और उसके उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।वाराणसी के तिरुपति नगर, पांडेपुर निवासी एवं रमेश निरंकारी के सुपुत्र अमित गुप्ता को समाज के प्रति उनकी लगन, निष्ठा और सामाजिक समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक तेजबहादुर गुप्ता, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लल्लन प्रसाद गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता भरतजी गुप्ता की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नवल तेली द्वारा की गई।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नवल तेली ने विश्वास जताया कि अमित गुप्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कुशल नेतृत्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक सदस्य तक संगठन के सिद्धांतों और कल्याणकारी विचारों को पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
अपनी नियुक्ति पर अमित गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के उत्थान, आपसी भाईचारे और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘संगठित समाज ही हमारी ताकत है’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समस्त तेली समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
विजयादशमी के अवसर पर हुई इस नियुक्ति के बाद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों, युवाओं और शुभचिंतकों ने अमित गुप्ता को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।






