सिपाही को उच्चाधिकारियों की फटकार: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान खाना-खाने लगा था सिपाही

Share

ड्यूटी के दौरान अधिकारी की फटकार,..बोले ड्यूटी करो

आजमगढ़ न्यूज़। आजमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे पर सिपाही द्वारा खाना खाने को लेकर उच्चाधिकारियों ने फटकार लगाई। उच्चाधिकारियों की फटकार का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उच्चाधिकारी सिपाही से ड्यूटी करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अधिकारी की डाट के बाद सिपाही ने अपनी प्लेट रखकर हाथ धुला और ड्यूटी करने लगा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आजमगढ़ जिले के दौरे पर आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी ड्यूटी में लगा एक सिपाही भी अपनी ड्यूटी छोड़कर खाना खाने लगा। इसके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। सिपाही को ड्यूटी छोड़कर खाना खाते देख उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और उक्त सिपाही को फटकार लगाते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए जहां भोजन देखा वहीं खाना शुरू कर दिए। अपनी ड्यूटी का तो ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम के बाद भोजन कर लेना। इस घटना का किसी ने विडियो दियो बना लिया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!