मानधाता,प्रतापगढ़ । मानधाता ब्लाक के स्थापना विभाग के वरिष्ठ सहायक पद से रिटायर हुए दिवाकर सिंह के विदाई मे आज ब्लाक के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा समारोह का आयोजन किया गया था, इस समारोह मे उपस्थित अधिकारी , कर्मचारी और प्रधान, बीडीसी , समाजसेवी ने पुष्पहार पहनाकर दिवाकर सिंह का सत्कार किया, दिवाकर सिंह का पुष्पहार और शाल से सम्मान करते हुए कहा कि दिवाकर सिंह अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्य को लेकर पूरी तरह से निष्ठावान बने रहे और बहुत ही लग्न के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि दिवाकर सिंह ब्लाक मे एक गार्जियन की भूमिका मे रहे और अधिकारी, कर्मचारी के मार्गदर्शक होने के साथ-साथ प्रेरणास्रोत बने रहे, अधिकारी और कर्मचारी के बीच दिवाकर सिंह का बहुत सम्मान था, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने दिवाकर सिंह को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की / इस समारोह मे बीडीओ राजेन्द्र पाण्डेय, एडीओ पंचायत शमशाद अली के साथ साथ ग्राम विकास अधिकारीगण उपस्थित थे ।
प्रतापगढ़ ब्यूरो चीफ सुरेश यादव







