गरीब मजलूम का सहारा बनकर बैठे है, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतनिधि अशफाक अहमद

Share

मानधाता, प्रतापगढ़।   जनता उम्मीद भी उसी से करती है जो उनकी समस्या को संजीदगी से सुनकर हल करने की कोशिश मे लगा रहता है, प्रत्येक बुधवार की तरह इस बुधवार को भी अपने तय समय पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर जनता की समस्या को सुनने के लिए आयोजित जनता दरबार मे पहुंच गये, और धूप का आनंद लेते हुए ब्लाक परिसर मे ही बैठकर जनता की समस्या सुनने लगे, क्षेत्र के लोग अपनी समस्या को लेकर आए थे, सभी की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनने और समझने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित कर समस्या को हल करने की कोशिश मे जुटे रहे, ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर समस्या को लेकर आने वाले लोगो ने बताया कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद आम जनता को काफी सम्मान देते हुए समस्या को गंभीरता से देखने और हल करने का प्रयास करते है, हम सभी को उम्मीद ही नही यकीन हो चला है कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद क्षेत्र के विकास और जनता की समस्या के लिए जमीन से जुड़े हुए व्यक्तित्व है.

गरीब , मजदूर वर्ग की उम्मीद बनकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ब्लाक मे बैठे रहते है और एक आम आदमी की तरह सहजता से जनता से मिलते है / आज गुलाबी धूप होने के कारण भारी संख्या मे दूर दराज से लोग अपनी समस्या लेकर आए थे, ठंड के चलते पिछले एक माह तक लोग बहुत कम आए और धूप निकलते ही आज भीड लगी रही । 

ब्यूरो – चीफ सुरेश यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!