थाना प्रभारी किए गए सम्मानित…अंतिम तीन रैंक पाने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी व 30 दिवस में रैंक में सुधार लाने के लिए निर्देश

Share

आजमगढ़: थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। यह प्रणाली कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उनपर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के धनात्मक अंक एवं आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए गए हैं।

30 बिंदुओं पर कुल मिलाकर जिस थाने को सर्वाधिक अंक माह में प्राप्त होंगे वह माह का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाएगा।

 

 

  • प्रथम स्थान – थाना प्रभारी राजेश कुमार व समस्त पुलिसकर्मी थाना मुबारकपुर
  • द्वितीय स्थान –थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्र व समस्त पुलिसकर्मी थाना मेंहनाजपुर
  • तृतीय स्थान – थाना प्रभारी बसन्त लाल व समस्त पुलिसकर्मी थाना बिलरियागंज

उपरोक्त सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया..

अंतिम 03 स्थान पर रहे थाना तहबरपुर, जहानागंज एवं थाना अतरौलिया के थाना प्रभारी को चेतावनी के साथ 30 दिवस का समय सुधार कर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!