जाम के झाम में फंस रहे लोग……
फूलपुर प्रयागराज। कस्बे में आए दिन लगता है भीषड़ जाम जहां स्थानीय दुकानदारों, ठेला वाले वहीं दूसरी ओर चार पहिया वाहनो व दो पहिया वाहनो के बेतरतीब खड़े करने के चलते लगता है घंटों घंटों भीषड़ जाम जनवरी माह 24 में प्रयागराज के संगम तट पर लगने वाले एतेहसिक माघ मेला कि जहां तैयारियां जोरों पर चल रही है।
वहीं फूलपुर नगर पंचायत में प्लाई ओवर ब्रिज सड़कों पर लगने वाला भीषड़ जाम जो गम्भीर विषय बना हुआ है यदि समय रहते सरकार इस विषय को गंभीरता से ध्यान नहीं देती है मेले में आने वाले पूर्वांचल गोरखपुर, आजमगढ़ जौनपुर आदि जगहों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को इस लगने वाले जाम के झाम को फंसना पड़ेगा। नगर पंचायत फूलपुर द्वारा के लापरवाही के चलते भी जाम कि समस्या भी एक कारण बनी हुई है ।
कस्बे के रहने वाले लोगों द्वारा इस सन्दर्भ में कई बार सड़क के पटरियों पर लगने वाले दुकान व ठेला आदि हटाने के लिए कहा गया लेकिन नगर पंचायत फूलपुर कार्यलय में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है।आम लोगों ने शासन व प्रशासन से अपनी मांग कि है कि वे अपना ध्यान इस ओर आकृष्ट करें
रिपोर्ट… प्रिंस मोदनवाल, फूलपुर प्रयागराज







