आजमगढ़ न्यूज़ : फूलपुर नगर की प्रमुख संस्था जेसीआई फूलपुर कुंवर के तत्वाधान में सोमवार को नेशनल लेवल टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 400 प्रतियोगियों ने इस परीक्षा मैं प्रतिभाग किया। इस परीक्षा को जेसीआई इंडिया, नेशनल लेवल पर आयोजित कराती है। इसी क्रम में जेसी आई फूलपुर कुंवर के तत्वधान में एम आर डी इंटर कॉलेज ,अंबारी में 196 बच्चों ने ,महर्षि अरविंद पब्लिक स्कूल, दीदारगंज में 112 बच्चों ने तथा ओम प्रकाश मिश्र इंटर कॉलेज ,फूलेश आजमगढ़ में 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जेसीआई इंडिया के द्वारा प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

जेसीआई फूलपुर कुँवर के अध्यक्ष जेसी धीरज मिश्र ने बताया कि आज का दौर परीक्षाओं का दौर है,बच्चो को आगे भी इसी प्रकार के परीक्षा के लिए तैयार होना होगा। इसी के संदर्भ में जेसीआई इंडिया समय-समय पर बच्चों के लिए परीक्षा का आयोजन करती है। इसी क्रम में एनएलटीएस(NLTS) परीक्षा का आयोजन पूरे भारत में किया गया। जिसमें कुल 133000 बच्चों ने प्रतिभाग किया था ।इस परीक्षा में जोन लेवल पर सफल होने वाले बच्चों को प्रथम पुरस्कार के रुप में रुपये 7500 , द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3500 एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹2500 नगद एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा ।इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने वाले बच्चों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 40000 ,द्वितीय पुरस्कार के रूप में 35000 तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹25000 का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जैसी सुभाष चंद्र यादव ,जैसी अखिलेश कुमार सिंह ,जैसी राज किशोर यादव ,सचिव मनीष अग्रहरि, अध्यक्ष धीरज मिश्र,सदस्य जैसी प्रद्युमन मिश्र, जेसी उमेश पाण्डेय, जेसी हिमांशु पांडे ,जेसी दिनेश कुमार सहित सभी जैसी सदस्य उपस्थित रहे।





