स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

ग्रामीण पत्रकारों को ‘बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र 2026’ से सम्मान

Share

ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

फूलपुर एक्सप्रेस | आजमगढ़: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि बुधवार को जिला मुख्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे कई पत्रकारों को “बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र 2026” से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में कहकशा परवीन, अशोक विश्वकर्मा, शमीम अहमद, मनोज सिंह, पंकज पांडेय, अबुल कैश, सतेन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, राम सिंह यादव सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. विजय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण पत्रकारिता बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता के साथ समाज और देशहित में अपनी लेखनी चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाना ही स्व. बाबू बालेश्वर लाल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विशिष्ट अतिथि एवं संगठन के प्रदेशीय आय-व्यय निरीक्षक तथा आजमगढ़ मंडल प्रभारी हौसिला प्रसाद त्रिपाठी ने संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारों को नई पहचान दिलाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मंडल अध्यक्ष वीर भद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार हित सर्वोपरि है और उनके अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने तथा संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया।

इस दौरान आशित कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका प्रताप यादव, सत्येन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्र, पौरुष पाण्डेय, शुभम गुप्ता, संतोष कुमार यादव, अजय कुमार राय, अजय कुमार सिंह, अरविंद पाण्डेय, गुलाब चन्द्र शर्मा, अखिलेश चौबे, संजीव कुमार सिंह, शशिकांत पाण्डेय, देवेन्द्र मिश्र, राजेश सिंह, रवींद्र मिश्र, शमशाद अहमद सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

सह सम्पादक – चंद्रिका प्रताप यादव

Leave a Comment

error: Content is protected !!