स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

एक बकरी व छह हजार रुपये बरामद, आरोपी के पास मिला तमंचा

Share

बकरी चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

फूलपुर एक्सप्रेस | पवई, आजमगढ़: थाना पवई पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की एक बकरी और बाकी पशुओं को बेचने से मिले छह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला है।

पुलिस के अनुसार ग्राम डेहरी निवासी चन्द्रेश पुत्र मनोराम ने 26 मई को थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 मई की रात अकरम पुत्र मोहम्मद वकील, अरविन्द पुत्र सहादुर निवासी डेहरी तथा यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार निवासी महुआ ने उसके घर के करकट से दो बकरी और एक बकरा चोरी कर लिया।

तहरीर के आधार पर थाना पवई में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती को सौंपी गई। पुलिस टीम ने 26/27 मई की रात महुआ मोड़ स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के सामने से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एक बकरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक बकरी और एक बकरा बेच दिया गया था, जिसके छह हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी यार मोहम्मद उर्फ बबुआ के पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इस संबंध में थाना पवई में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!