फूलपुर, आजमगढ़ : अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र रखने एवं बेचने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
उ0नि0 शिवशरण सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम आंधीपुर नहर पुलिया मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त सिकन्दर चौहान (30 वर्ष) पुत्र विक्रम चौहान को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-181/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।






