स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ, 20 मई तक चलेगा प्रशिक्षण

Share

फूलपुर आज़मगढ़ : राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला 2026 का शुभारंभ मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज, अंबारी में हुआ। यह कार्यशाला 5 मई से 20 मई तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित की जा रही है।

चित्रकला सदस्य काशी प्रान्त डॉ उगेश रवि ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को चित्रकला की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें दृश्य चित्र, आलेखन, छवि चित्र, कोलाज, लोक कला, मूर्तिकला तथा व्यावहारिक कला (इलस्ट्रेशन व पोस्टर) शामिल हैं। प्रशिक्षक के रूप में शेषनाथ यादव, संदीप विश्वकर्मा और डॉ उगेश रवि प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरिश चंद्र एवं निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री के निर्देशन में कार्यक्रम संचालित हो रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रबंधक अजय नरेश यादव (संरक्षक), प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह (समन्वयक) और डॉ उगेश रवि (संयोजक) सहित वीरेंद्र कुमार यादव, कासिफ खान, सुमित यादव, अंगद यादव, अभिषेक, रामनिवास व प्रदीप कुमार यादव का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यशाला कला के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं नवोदित कलाकारों के लिए उपयोगी साबित होगी, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला में सभी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

रिपोर्ट _ आर पी सिंह 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!