स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

सदस्य, राज्य महिला आयोग 07 मई को सगड़ी तहसील सभागार में सुनेंगी महिला उत्पीड़न से सम्बंधित समस्याएं

Share

आजमगढ़ : जिला प्रोबेशन अधिकारी सबोध कुमार सिंह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में 07 मई को समय पूर्वान्ह 11 बजे से सगड़ी तहसील सभागार में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन होना है।

उक्त जन सुनवाई कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ की कोई भी महिला या बालिका, जो किसी प्रकार की हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य उत्पीड़न से पीड़ित हो या उन्हे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो वे महिला/बालिकायें आयोजित महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में मा0 सदस्य के समक्ष उपस्थिति होकर अपने प्रकरण का निस्तारण करा सकती है। अधिक जानकारी के लिये जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या वन स्टाप सेन्टर, कलेक्ट्रेट परिसर से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!