स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

खाकी शर्मसार: मुकदमे से नाम हटाने के बदले रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Share

– सरायमीर थाने में तैनात एसआई को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा – आरोपी दरोगा ने मांगी थी 1 लाख की घूस, पहली किस्त लेते ही चढ़ा टीम के हत्थे

आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाने में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन यूनिट ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दरोगा एक मुकदमे से नाम हटाने के बदले पीड़ित से 1 लाख रुपये की ‘डील’ कर रहा था।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अवनीश राय ने एंटी करप्शन यूनिट को शिकायत दी थी। पीड़ित के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह उस पर मुकदमे से नाम बाहर करने के लिए लगातार पैसों का दबाव बना रहे थे। दरोगा ने इस काम के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी। भ्रष्टाचार से तंग आकर पीड़ित ने इसकी सूचना एंटी करप्शन विभाग को दी।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। टीम ने पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर दरोगा के पास भेजा। जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये अपनी जेब में रखे, पहले से मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद से सरायमीर थाने सहित पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:-

  • निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित (ट्रैप टीम प्रभारी), एंटी करप्शन आजमगढ़
  • निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, एंटी करप्शन आजमगढ़
  • निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान, एंटी करप्शन आजमगढ़
  • उ0नि0 मुर्ताजिर हुसैन खान सहित एंटी करप्शन टीम के अन्य सदस्य

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!