स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फूलपुर ब्रकिंग न्यूज़ : मारपीट में घायल बृद्ध महिला की इलाज के दौरान मृत्यु, धारा से संतुष्ट नहीं परिजन

Share

PHC से BHU तक चला इलाज का दौर, रीढ़ की हड्डी टूटने के कारण महिला ने वाराणसी में तोड़ा दम

फूलपुर (आजमगढ़)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर में जमीन की पुरानी रंजिश और मामूली बात पर हुए विवाद में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इलाज के दौरान वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में महिला की मौत हो गई। मृतका की पुत्री ने अपने ही पट्टीदारों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

कूड़ा लगाने के विवाद में बोला हमला

हैबतपुर निवासी पूजा यादव पुत्री सुरेंद्र यादव द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके परिवार का पट्टीदारों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे घर के पास कूड़ा (झाड़ू) लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षी पक्ष के रिमा, रोहित, मनोरमा, मोहित और डब्बू ने मिलकर पूजा और उनकी माता पर हमला कर दिया।

रीढ़ की हड्डी तोड़ने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी माता को उठाकर जमीन पर पटक दिया और उनकी कमर व पीठ पर ईंट और लातों से प्रहार किया। हमले में महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूजा यादव को भी इस हमले में काफी चोटें आई हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बीएचयू बनारस तक का सफर और मौत

घायल महिला को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें 3 अप्रैल को पीजीआई आजमगढ़ और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी भेजा गया। 4 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई और न्याय की गुहार

शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन मृतका के शव को लेकर फूलपुर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने दोषियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। धारा से संतुष्ट नहीं परिजन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!