स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

मेधावियों के सम्मान से खिल उठे चेहरे, न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बंटा वार्षिक परीक्षा फल

Share

‘बच्चे देश की धरोहर और कच्चे घड़े के समान, शिक्षक दें उन्हें सही दिशा: प्रभारी निरीक्षक’

फूलपुर (आजमगढ़): स्थानीय कस्बा स्थित न्यू ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को अंक पत्र, सर्टिफिकेट, शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अपनी साल भर की मेहनत का फल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

शिक्षा का मंदिर है विद्यालय, यहाँ भेदभाव को जगह नहीं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे देश की धरोहर और कल का भविष्य हैं। वे एक कच्चे घड़े के समान होते हैं, शिक्षक उन्हें जैसा चाहें वैसा आकार देकर नई दिशा दे सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय एक मंदिर है जहाँ सभी धर्म और वर्ग के लोग शिक्षा लेने आते हैं, अतः यहाँ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में आरुषि मोदनवाल और हर्ष यादव को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त काशवी राय, शगुन यादव, अनु मौर्य, शिवम जायसवाल, आयुषी मोदनवाल, सुषमा यादव, यश विश्वकर्मा, पृथ्वी जायसवाल, यश यादव, यश प्रजापति, देवांश बरनवाल, उर्वशी प्रजापति, अन्या सोनकर, लकी यादव, साक्षी यादव, खुशी यादव, प्रियांशु, अंशी प्रजापति, नव्या सोनी और जागृति मिश्रा सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

प्रबंधक ने जताया आभार

विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका प्रताप यादव ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी तीनों एक-दूसरे के पूरक हैं और इनके बिना समाज का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम का सफल संचालन वाइस प्रिंसिपल दिलीप मिश्रा ने किया।

समारोह में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, पूर्व परिवहन अधीक्षक रामसेवक सोनकर, राजेश मोदनवाल (चुटुर), ऋषि त्रिपाठी और अमरनाथ बरनवाल उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी भारी उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!