फिल्ड ट्रेनरों, गणना इनुमनेटर एवं सुपरवाइजर की समय से नियुक्ति करते हुए सूची उपलब्ध करायें- जिलाधिकारी

Share

आजमगढ़ : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के दृष्टिगत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाना है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फिल्ड ट्रेनरों, गणना इनुमनेटर एवं सुपरवाइजर की समय से नियुक्ति करते हुए सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने स्व गणना पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि स्व गणना पोर्टल के माध्यम से सामान्य निवासी ऑनलाइन अपनी गणना/जनगणना पत्रावली भर सकते हैं। बताया गया कि 2027 तक जनपद आजमगढ़ के अनुमानित जनगणना लगभग 60 लाख 50 हजार है।
जिलाधिकारी ने कहा की गणना के लिए ग्रामों में एक मजरे को एक ब्लॉक बनाकर चिन्हित किया जाए, जिससे गणना करने में आसानी होगी।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण कार्य को ससमय एवं सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासनादेश में दिए गए निर्देशों क़ो अक्षरशः पढ़ लें एवं जनगणना के कार्य को रुचि लेकर करें। उन्होंने कहा कि जनगणना में लगाए जाने वाले सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण करायें। उन्होंने कहा कि जिनकी भी ड्यूटी जनगणना में लगाई जाए वह टेक्निकल रूप से सक्षम होने चाहिए।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव द्वारा दिनांक 31 दिसम्बर 2025 तक किये कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी एवं बताया गया कि आगे जनगणना का कार्य निदेशालय के निर्देश के क्रम में दिनांक 24 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रदेश स्तर पर होगा। इनके प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त इनके द्वारा जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण मार्च 2026 में देकर प्रशिक्षित किया जायेगा और उसके बाद प्रगणक एवं सुपरवाईजर की पहचान एवं प्रशिक्षत कर चार्ज स्तर पर 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी  संजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी एवं समस्त तहसीलदार/चार्ज जनगणना अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी/चार्ज जनगणना अधिकारी एवं जिला स्तर पर गठित जनगणना सेल के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

CHANDAN GUPTA
Author: CHANDAN GUPTA

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!