स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

आजमगढ़ न्यूज़… दहेज़ में बाइक नहीं देने पर विवाहिता की मौत, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव,

Share

परिजनों ने पति समेत 5 पर लगाया हत्या का आरोप

आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कोलापट्टी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंजली के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार की रात घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका शव बरामद किया। घटना के समय मृतका के परिजन घर से बाहर थे। मृतका के पिता रामभुवन राम ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 2023 में रंजीत राम से हुई थी।

रिक्शा चालक रामभुवन ने आरोप लगाया कि शादी में दहेज में बाइक की मांग की गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बाइक नहीं दे सके। इसी कारण उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका के पिता ने पति रंजीत, ससुर राधे, देवर प्रवेश, सास और ननद के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के एक पुत्र भी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!