स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

स्कूल चलो अभियान में निकली जागरूकता रैली: गोधना में छात्रों ने गांव-गांव जाकर किया जागरूक

Share

स्कूल चलो अभियान रैली

पवई, आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के गांव गोधना में छात्रों ने गांव-गांव जाकर किया जागरूक| स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
आजमगढ़ जिले में ब्लाक पवई के गोधना गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों ने गोदान और आसपास के मजरों में रैली निकाली।

प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह जनजागरण अभियान विद्यालय में नामांकन बढ़ाने और बच्चों के ठहराव के लिए चलाया गया है। शिक्षक ने अभिभावकों को विद्यालय में नई पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल आने वाले छात्रों को ये पुस्तकें वितरित की जा रही हैं। रैली में विद्यालय के शिक्षक अन्य शिक्षा अनुदेशक और शिक्षामित्र भी शामिल हुए। सभी ने गांव गांव जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!