नेयहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के कारण हत्या किये जाने का आरोप

Share

पतरघट, सहरसा ( रिपोर्ट– चेतन सिंह ) पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पस्तपार थाना से महज कुछ दुरी पर बाजार स्थित वार्ड 13 में रविवार की रात एक विवाहिता ने जहड़खोड़ी किया। ससुराल पक्ष के परिजनों ने स्थिति बिगड़ते देख मधेपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विवाहिता राजकुमारी देवी 25 वर्ष ने दम तौड़ दिया। घटना की जानकारी पर मृतिका का नेयहर पक्ष के लोगों ने पहुंचकर मधेपुरा से शव को लेकर पस्तपार थाना पहुंच गया। तथा ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगाया। पस्तपार पुलिस ने कागजी प्रक्रिया करते शव को पोस्टमार्टम में भेजा। पोस्टमार्टम के बाद नेयहर पक्ष के लोगों को शव सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनवर्षा थाना क्षेत्र के अमृता निवासी रामविलास साह की पुत्री राजकुमारी देवी की शादी चार वर्ष पूर्व पस्तपार बाजार निवासी तपेश साह का पुत्र दीपक कुमार साह के साथ हुई थी। शादी के बाद राजकुमारी देवी को एक वर्ष से उपर की एक लड़की एवं एक माह का एक लड़का है। इन दिनों पति पत्नी के बीच का विवाद में जहड़खोड़ी होने की बात कही जा रही हैं। वहीं मृतिका का नेयहर पक्षों द्वारा हत्या किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। मृतिका का ससुराल पक्ष के लोग दोनों बच्चा को लेकर घर छोड़ भागे हुए हैं। इस मामले में पस्तपार थाना अध्यक्ष पुअनि पंकज कुमार यादव ने बताया कि मृतिका का नेयहर पक्ष के लोगों द्वारा शव के साथ थाना पर पहुंचकर हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे थें। उनके द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाते नैयहर वाले को शव सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा मृतिका का नेयहर पक्षों द्वारा आवेदन मिलते हैं आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई