पतरघट, सहरसा। पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित भागवतपुर वार्ड 10 निवासी उदय यादव 26 वर्ष का रविवार की रात बिजली करंट लगने से मौत हुआ। बिजली करंट लगने से मौत होते ही परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों ने घटना की सूचना पतरघट पुलिस को दिया। पतरघट पुलिस पहुंच कर कागजी प्रक्रिया करते शव को पोस्टमार्टम में भेजा। मृतक उदय यादव दो भाई में छोटा था। मृतक अपने पिछे पत्नी सहित तीन लड़की एवं एक लड़का छोड़ गया है। पिता नरेश यादव, पत्नी लता देवी, पुत्री लाडली, डब्ली, छोटी कुमारी पुत्र रत्नदेव का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के घर मुखिया रंजन यादव, सरपंच विशुनदेव यादव, पंसस पति राहुल यादव, सुधीर यादव सहित कई ने पहुंचकर परिजनों को ढ़ाढस बंधाते सरकारी स्तर से सहयोग दिलवाने का भरोसा दिलाया।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 83




