पतरघट सहरसा ( इम्तियाज आलम ) लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत मंगलवार को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हुआ।यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसके अगले दिन खरना मनाया जाता है।आस्था का इस महापर्व में मंगलवार को नहाय-खाय के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है।इस दिन व्रती गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव की पूजा करते हैं।. इसके बाद सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं।जिसमें चावल-दाल और लौकी की सब्जी ग्रहण करती हैं।हिन्दू कैलेंडर के अनुसार,कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि को नहाय खाय होता है। यह पर्व संतान की प्राप्ति और उनकी समृद्धि के लिए रखा जाता है।इस पर्व में भगवान भास्कर और छठी मइया की पूजा का विधान है।जगह-जगह पर युवकों के द्वारा छठ घाटों को आकर्षित तरह से सजाने की तैयारी की जा रही है कहीं सार्वजनिक छठ घाट तो कहीं अपने दरवाजे पर आम लोगों के द्वारा घाट का निर्माण किया जा रहा है।
