स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

दीपावली पर्व को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस का क़स्बा भ्रमण, दुकानदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश!

Share

दीपावली, छठ पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क…..

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, आजमगढ़। दीपावली पर्व की तैयारी के बीच फूलपुर तहसील क्षेत्र कोतवाली प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है जिसके लिए शुक्रवार की देर शाम यूपी जिला अधिकारी क्षेत्र अधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के द्वारा फूलपुर नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया फूलपुर कस्बे के दुकानदारों को जहां आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं दीपावली, छठ पूजा पर आयोजित होने वाले प्रमुख स्थलों पर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया,

फूलपुर मुख्य बाजार में भ्रमण करते अधिकारीगण

सुरक्षा के मद्देनजर ज्वेलरी आदि की दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा सही एंगल से लगाने, व आवागमन को सुचारू रूप से संचालन के लिए दुकानों के आगे के हिस्से को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए, वह अग्निशमन यंत्र दुकानों में लगाने के लिए दिशा निर्देशित किया गया, इस मौके पर प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी सहित हल्का दरोगा पुलिसकर्मी सहित आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप, किशोरी से मारपीट के बाद दर्ज हुआ मुकदमा तेरही के दौरान चल रहे पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, नामजद आरोपियों पर केस दर्ज फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना से दो दिन पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ऊदपुर गांव निवासी अनीता यादव पत्नी नन्दलाल यादव ने फूलपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री आकांक्षा यादव 17 जून को सुबह लगभग 11:30 बजे घर में भूसा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके चचेरे भाई चन्द्रभान यादव पुत्र दीपनारायण यादव तथा चाची सुनीता यादव पत्नी दीपनारायण यादव उसे घर के भीतर खींच ले गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता को चोटें आईं तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद आयोजित तेरही कार्यक्रम के दौरान पाटीदारों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि विपक्षी लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे और पूरे घर में दहशत का माहौल बना रखा था। इस संबंध में दो दिन पूर्व भी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का आरोप है कि इसी का लाभ उठाकर आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर फूलपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों चन्द्रभान यादव एवं सुनीता यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!